बागेश्वर में बोलेरो वाहन में लगी आग, सूझबूझ से बाल बाल बचा चालक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 18, 2025 01:33
•
1 views
•
0 Comments
बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में एक बोलेरो जीप में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जीप धू-धू कर जल गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। घटना...
बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में एक बोलेरो जीप में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जीप धू-धू कर जल गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के समय वाहन में कोई अन्य सवार नहीं था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच में जुट ग्ई है। बोलेरो वाहन संख्या यूके- 06-ए-जेड- 4932 कठपुड़ियाछीना से नीचे की ओर आ रही थी। इसी दौरान वाहन में कुछ जलने की महक आने लगी।
चालक सुरेश आर्या ने वाहन को रोका तथा नीचे उतरकर फाल्ट ढूंढने लगा। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एनएच के टैंकर से गाड़ी में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!