महिला लेफ्टिनेंट कर्नल का पीछा कर किया ब्लैकमेल, कोलकाता में दर्ज हुई शिकायत देहरादून कैंट कोतवाली ट्रांसफर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 23, 2026 01:18
•
1 views
•
0 Comments
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी (लाइन आफ कंट्रोल) पर तैनात सेना की महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक व्यक्ति पर पीछा करने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप...
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी (लाइन आफ कंट्रोल) पर तैनात सेना की महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक व्यक्ति पर पीछा करने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में मूल रूप से बंगाल की रहने वाली महिला अधिकारी ने कोलकाता में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा कैंट कोतवाली में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सितंबर 2023 में बरिंदर सिंह कुल्लर के विरुद्ध पीछा करने और परेशान करने की देहरादून में अपनी तैनाती के दौरान शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और इस शर्त पर छोड़ा था कि वह कानून का पालन करेगा और भविष्य में उनका पीछा नहीं करेगा।
10 मार्च 2026 को कुल्लर ने दून के गढ़ी कैंट में कार से उनका पीछा किया और जबरदस्ती लिफ्ट देने, साथ में लंच करने और कार में रखे तोहफे को लेने की पेशकश की। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हैं। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोलकाता से जीरो एफआइआर आई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही महिला अधिकारी से संपर्क कर पूरी घटना के बारे में पता किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!