उत्तराखंड

देहरादून में BJYM के मंडल उपाध्यक्ष ने हत्या के प्रयास और बंदूक की नोक पर अपहरण की कोशिश, मुकदमा दर्ज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 21, 2026 11:50 1 views 0 Comments
देहरादून में BJYM के मंडल उपाध्यक्ष ने हत्या के प्रयास और बंदूक की नोक पर अपहरण की कोशिश, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है, भाजपा नेता ने...

उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है, भाजपा नेता ने पटेल नगर कोतवाली में 4 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है, साथ ही घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, पुलिस के मुताबिक, नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने 20 अप्रैल देर शाम कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई कि वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष हैं, कुछ दिन पहले क्लेमेनटाउन थाने में एक मामले को लेकर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी, जहां उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहा था, तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया, उसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी,  इसी दौरान दूसरी कार से आए अन्य युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे, पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे, लेकिन वह मौका पाकर पास की दीवार फांदकर भाग निकला, घटना के दौरान उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मकान की दीवार भी टूट गई, इस घटना से आसपास दहशत का माहौल हो गया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा और तीन अन्य लोग शामिल थे, घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को कब्जे में लिया, कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित हर्ष वालिया की शिकायत के आधार पर हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment