उत्तराखंड

BJP की आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीता केदारनाथ उपचुनाव, सीएम ने राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 24, 2024 01:30 2 views 0 Comments
BJP की आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीता केदारनाथ उपचुनाव, सीएम ने राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया

बीजेपी ने उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है, पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के म...

बीजेपी ने उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है, पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनोज रावत को चुनाव में पटखनी दी है, आशा नौटियाल ने केदारनाथ उपचुनाव 5,622 वोटों से जीता, आशा नौटियाल को कुल 23814 वोट मिले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में जीत पर खुशी जताई है, उन्होंने पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीत पर बधाई दी है

केदारनाथ उपचुनाव के मतों की गणना जब सुबह 8 बजे से शुरू हुई तो पहले राउंड से ही बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लीड बना ली थी, हर राउंड में उनकी लीड बढ़ती चली गई, दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह शुरू में कड़ी टक्कर देते रहे, कई बार तो त्रिभुवन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर भी धकेल दिया, आखिरकार कांग्रेस को मनोज रावत दूसरे स्थान पर आने में सफल रहे, बहरहाल वो कभी भी बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल को टक्कर देते नहीं दिखे, आशा नौटियाल ने आसानी से केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव जीत लिया।

सीएम धामी ने केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर खुशी जताई, दरअसल सीएम धामी खुद प्रचार की कमान अपने हाथ में लेकर केदारनाथ चुनाव में जुटे थे, सीएम ने केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत को जनता की जीत बताया, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम का जो नव निर्माण और विकास किया ये उसकी जीत है, सीएम ने इसे विकास, राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment