उत्तराखंड

बीजेपी की महिला नेता ने बैठक में एक शख्स को जूते से पीटा, जिंदा जलाने की धमकी दी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 11, 2025 05:58 1 views 0 Comments
बीजेपी की महिला नेता ने बैठक में एक शख्स को जूते से पीटा, जिंदा जलाने की धमकी दी

उत्तराखंड में भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें एक मामला ग्रामसभा...

उत्तराखंड में भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें एक मामला ग्रामसभा की बैठक के दौरान एक ग्रामीण को जूते-चप्पलों से पीटने और जिंदा जलाने की धमकी देने का है। भाजपा नेता बचना शर्मा और उनके पति पर ग्रामीण को जूते-चप्पलों से पीटने व एक अन्य मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात दो मुकदमे दर्ज किए। बचना शर्मा भाजपा की क्वांसी मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं।

चकराता के थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने कहाकि विरेंद्र भट्ट निवासी ग्राम लाखामंडल ने तहरीर देकर बताया कि आठ अक्तूबर को क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी। इसमें बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश भी थे। विरेंद्र का आरोप है कि बैठक में जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखी तो बचना शर्मा और ओमप्रकाश आगबबूला हो गए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जिंदा जलाने की धमकी दी। उनका यह भी आरोप है कि शाम को वह पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो बचना देवी व ओमप्रकाश भी वहां पहुंच गए। दोनों ने चौकी के बाहर उसके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट की। एक अन्य मामले में खुशीराम गौड़ निवासी लाखामंडल ने पुलिस को तहरीर दी। इस में उन्होंने आरोप लगाया कि बचना शर्मा ने उनकी बेटी व परिवार के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाजपा नेता बचना शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठक में आरोप लगाने वालों ने ही विवाद किया था। दूसरे मामले में आरोप लगाने वाले ने मेरी आईडी हैक कर खुद ही अपने लिए गलत लिखा है। मैं उनके खिलाफ केस दर्ज कराऊंगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment