उत्तराखंड

रामनगर के बिजरानी और सीतावनी पर्यटन जोन सोमवार शाम से बंद, मानसून बना वजह

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 29, 2025 13:57 1 views 0 Comments
रामनगर के बिजरानी और सीतावनी पर्यटन जोन सोमवार शाम से बंद, मानसून बना वजह

रामनगर में मानसून को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन व रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी पर्यटन जोन 30 जून सोमवार से पर्यटकों के लिए बं...

रामनगर में मानसून को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन व रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी पर्यटन जोन 30 जून सोमवार से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा।

मानसून सीजन की वजह से इन जोन को बंद किया जाता है। जंगल मेें नदी नाले उफान पर आ जाते हैं। जिससे सफारी मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। रामनगर वन प्रभाग का भंडारपानी व कालाढूंगी पर्यटन जोन मार्ग खराब होने की वजह से पहले ही 26 जून से बंद कर दिया गया है। अब कार्बेट का बिजरानी जोन व रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन ही डे सफारी के लिए खुला हुआ है।30 जून शाम की पाली के बाद यह दोनों जोन भी सफारी के लिए बंद हो जाएंगे।

इसके अलावा पैदल घूमने के लिए कालाढूंगी स्थित कार्बेट फाल व चूनाखान स्थित बाराती रौ पर्यटन स्थल भी मानसून में अक्टूबर तक के लिए बंद हो जाएंगे। कार्बेट पार्क में ढेला, झिरना, गर्जिया व तराई पश्चिमी वन प्रभाग में फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन पर्यटकों की डे सफारी के लिए मानसून सीजन में भी खुले रहेंगे। हालांकि ज्यादा बारिश होने पर इन जोन को अस्थाई रूप से एक दो दिन केे लिए बंद किया जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा साकेत बडोला व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बंद होने वाले पर्यटन जोन अक्टूबर माह में मौसम की स्थिति के अनुसार खोले जाएंगे।

रविवार को बारिश होने पर पर्यटक बिजरानी, गिरिजा व सीतावनी पर्यटन जोन में आधी सफारी भी नहीं कर पाए। बारिश होने पर दोपहर में बिजरानी जोन व गर्जिया जोन में सफारी मार्ग में पानी भर गया। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गए। पर्यटक बिजरानी व गर्जिया जोन में करीब पांच किलोमीटर तक ही सफारी कर पाए। यही हाल सीतावनी जोन में भी रहा। पर्यटक कालीगार नाला उफान पर आने से आगे सफारी नहीं कर पाए और वापस लौट आए।

ज्यादा बारिश होने पर इन जोन को अस्थाई रूप से एक दो दिन केे लिए बंद किया जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा साकेत बडोला व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बंद होने वाले पर्यटन जोन अक्टूबर माह में मौसम की स्थिति के अनुसार खोले जाएंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment