Big breaking भीषण हादसा बेकाबू टैंकर ने ली दो महिलाओं की जान । तीन गंभीर रूप से घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 14, 2024 06:08
•
1 views
•
0 Comments
श्रीनगर गढ़वाल के पास श्रीकोट में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ है. पानी के बेकाबू टैंकर ने होटल के बाहर बैठीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंद द...
श्रीनगर गढ़वाल के पास श्रीकोट में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ है. पानी के बेकाबू टैंकर ने होटल के बाहर बैठीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंद दिया. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. तीन महिला श्रद्धालु घायल हैं, महाराष्ट्र की इन महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ दर्शन करके लौटा था और श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकोट के होटल में रुका था, महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था, धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं, मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी, तभी ये हादसा हो गया।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी. उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ टैंकर दीवार तोड़कर उसमें घुस गया. दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गईं. उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया। तीन घायल महिलाएं बेस अस्पताल में भर्ती है ,इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई. अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया।
यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है. श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है, दो को मामूली चोटें आई हैं. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. बेस अस्पताल में एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं का उपचार किया जा रहा है. उनकी हालात अब खतरे से बाहर है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!