उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो की मौत; तीन घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 10, 2025 13:11 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो की मौत; तीन घायल

चंपावत जिले के लोहाघाट में गुमदेश के पुल्ला के समीप बिल्देधार में बरात का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना...

चंपावत जिले के लोहाघाट में गुमदेश के पुल्ला के समीप बिल्देधार में बरात का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है।

उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है, जबकि कई लोग चोटिल हो जाते हैं। ताजा मामला चंपावत से सामने आया है, यहां लोहाघाट में गुमदेश के पुल्ला के समीप बिल्देधार में बरात में जा रहा एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक टनकपुर के उचोलीगोठ से एक बारात लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सेल पेडू गांव के डांगा तोक जा रही थी।

तभी लोहाघाट ब्लॉक की चमदेवल सड़क में बिल्दे धार के पास अचानक चालक विजय रावत वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो वाहन यूके 06 बीजे 2310 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो बारातियों की मौके पर मौत ही मौत हो गई, तथा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, फायर टीम व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों व मर्तकों के शवों को गहरी खाई से निकाल कर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर सोनाली मंडल के निर्देश पर सभी घायलों का उपचार किया गया।

डॉक्टर मंडल ने बताया दो घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में 22 वर्षीय आकाश सिंह महर पुत्र गंगा सिंह महर, 22 वर्षीय मोहित सिंह महर पुत्र तान सिंह निवासी उछोली गोठ टनकपुर की मौके पर मौत हो गई, तथा 25 वर्षीय पवन महर पुत्र टेहर सिंह महर, 22 वर्षीय रोहन मेहर पुत्र सुरेश सिंह महर निवासी उछोलीगोठ टनकपुर तथा चालक 33 वर्षीय विजय रावत पुत्र केशव रावत निवासी चकरपुर घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं गमगीन माहौल में दुल्हन पक्ष के गांव में शादी संपन्न की गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार दलबल सहित अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment