अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के भतरौजखान पुलिस व एसओजी ने दबोचे 02 गांजा तस्कर, 8 लाख से अधिक कीमत का 32.910 KG गांजा बरामद हुआ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 28, 2025 08:37 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के भतरौजखान पुलिस व एसओजी ने दबोचे 02 गांजा तस्कर, 8 लाख से अधिक कीमत का 32.910 KG गांजा बरामद हुआ

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार...

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी मय पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 28.10.2025 की तड़के चौकी भिकियासैंण के पास चेकिंग की जा रही थी, वाहन संख्या- UK-06-CB-7518 पिकप रोककर तलाशी ली गई तो पिकप में सवार राजा और मलकीत के कब्जे से 03 कट्टो में कुल 32.910 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-30/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया है।

पूछताछ में बताया गया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इस माह 11/12 अक्टूबर को स्विफ्ट कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, पुलिस द्वारा पीछा करने पर हम कार को छोड़कर भाग गये थे। हरजीत पिछले दिनों रामनगर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। आज भी हम लोग सराईखेत से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों राजा उम्र-25 वर्ष पुत्र मनोज प्रसाद निवासी डी0ए0वी0 स्कूल बेरिया रोड बाजपुर उ0सि0नगर, मलकीत सिंह उम्र-32 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 कुमायूँ कालौनी थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, बरामद 03 कट्टो से कुल 32.910 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत  8,22,750 रुपये आंकी गई।

पुलिस टीम  में उपनिरीक्षक संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैण, हेड कानि0 शमीम अहमद,भिकियासैण थाना भतरौजखान, हेड0कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 गणेश दत्त, एसओजी अल्मोड़ा शामिल थे।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment