Bageshwar: कब सुधरेंगे हालात...बीथी गांव में नहीं सड़क, बीमार महिला को पांच किमी डोली में लाए ग्रामीण
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 09, 2024 04:37
•
1 views
•
0 Comments
विकास के दावों के बीच पहाड़ के कई गांव आज भी वाहन सुविधा से वंचित हैं। आश्वासनों में तो सड़क बन रही है, लेकिन हकीकत में डोली का सहारा लेना पड़ रहा है...
विकास के दावों के बीच पहाड़ के कई गांव आज भी वाहन सुविधा से वंचित हैं। आश्वासनों में तो सड़क बन रही है, लेकिन हकीकत में डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। कपकाेट के बीथी गांव का भी यही हाल है। गांव की एक महिला के बीमार पड़ने पर उसे ग्रामीण पांच किमी दूर सड़क तक डोली की मदद से लाए। महिला का सीएचसी कपकोट में इलाज चल रहा है।
250 लोगों की आबादी वाला बीथी गांव सड़क और संचार सुविधा से वंचित है। गांव के लिए निर्माणाधीन दूणी-सुकंडा सड़क गांव से पांच किमी पहले तक ही बन सकी है। लोगों को अब भी पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है।
रविवार को गांव की बीना देवी (45) को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। महिला चलने-फिरने में दिक्कत महसूस कर रही थी, जिसके बाद ग्रामीण मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, किशन सिंह, सुंदर सिंह ,रोशन सिंह, गिरीश सिंह, नंदन सिंह उन्हें डोली पर बैठाकर पोथिंग मोटर मार्ग तक लाए। जहां से सात किमी दूर वाहन की मदद से उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया।
ग्रामीण रोशन गढि़या ने uk360 न्यूज को बताया कि सड़क की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए। पूर्व विधायक और दर्जा राज्य मंत्री रह चुके शेर सिंह गढि़या ने लिखित में आश्वासन दिया था। केदारेश्वर मैदान में सभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन दिया गया। आश्वासन तो मिल रहे हैं, लेकिन सड़क नहीं बन रही है। बीमारों और बुजुर्गों को डोली पर लाने की मजबूरी बनी हुई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!