उत्तराखंड

गिरफ्तार शूटर सर्वजीत सिंह को 24 घंटे की रिमांड पर लिया, कई रहस्‍यों से उठेगा पर्दा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 05, 2025 13:05 1 views 0 Comments
गिरफ्तार शूटर सर्वजीत सिंह को 24 घंटे की रिमांड पर लिया, कई रहस्‍यों से उठेगा पर्दा

नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल शूटर सर्वजीत सिंह को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। फिलहाल पुलिस की तीन...

नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल शूटर सर्वजीत सिंह को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। फिलहाल पुलिस की तीन सदस्यीय टीम उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद बाबा तरसेम सिंह की हत्या से जुड़े कई रहस्य से पुलिस पर्दा उठाएगी।

28 मार्च, 2024 को बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों शूटर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के साथ ही बाईस्तवा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आइएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह पर प्राथमिकी पंजीकृत किया था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने हत्या के षड़यंत्र में शामिल और शूटरों को राइफल उपलब्ध कराने वाले दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला, हरमिंदर उर्फ पिंदी, बलकार सिंह, परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू व सुखदेव सिंह उर्फ सोनू के साथ ही सुल्तान व सतनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एक शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि फरार चल रहे दो लाख के इनामी दूसरे शूटर सर्वजीत सिंह को पुलिस ने बीते दिनों तरन तारन पंजाब से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सर्वजीत सिंह को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। जिसके बाद सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी, निरीक्षक पंतनगर सुंदरम शर्मा और थानाध्यक्ष नानकमत्ता उमेश कुमार की टीम उससे फंडिंग, हत्या में संलिप्तता समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। जिसके बाद पुलिस को बाबा तरसेम सिंह की हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment