उत्तराखंड

बेटे के हमलवारों को पकड़ो नहीं तो मैं करूंगा हिसाब, कांग्रेस विधायक ने पुलिस को एक दिन की मोहलत दी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 21, 2026 09:28 1 views 0 Comments
बेटे के हमलवारों को पकड़ो नहीं तो मैं करूंगा हिसाब, कांग्रेस विधायक ने पुलिस को एक दिन की मोहलत दी

उत्तराखंड में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे और पार्षद सौरव बेहड़ पर हुए जानलेवा हमला मामले में 48 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।...

उत्तराखंड में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे और पार्षद सौरव बेहड़ पर हुए जानलेवा हमला मामले में 48 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों को चिह्नित न करने पर कांग्रेसियों और बेहड़ समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। विधायक ने दो टूक कहा अगर बुधवार तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आरोपियों का हिसाब वो खुद करेंगे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में समर्थकों के साथ धरने का भी ऐलान किया।

बेहड़ ने कहा कि वह शांत रहकर पुलिस को जांच का पूरा मौका दे रहे हैं। वह पुराने ढर्रे पर नहीं आना चाहते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं होने की बात कह रही है जबकि पुलिस के पास तमाम तकनीकी साधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि समर्थकों का उन पर भारी दबाव है और पुलिस उनके सब्र का इम्तिहान न लें। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बुधवार शाम तक मामले के खुलासे की उम्मीद जताई। बेहड़ ने कहा कि पुलिस के पास एक दिन का समय है। खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

खटीमा की पंजाबी महासभा गुरुद्वारा सिंह सभा ने तिलकराज बेहड़ के पुत्र पार्षद सौरभ राज के ऊपर हुए कातिलाना हमले के कड़ी शब्दों में निन्दा की गई। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अध्यक्ष विजय आरोरा, महामंत्री हरीश बत्रा ने बताया कि कमिश्नर दीपक रावत को आरोपियों को पकड़ने के संबंध में ज्ञापन भेजा। महासभा प्रदेश सचिव मनोज बाधवा, जितिन ग्रोवर, रोहित छावड़ा, रविन्दर रैना, बिट्टू ग्रोवर, ललित मोहन मारवाह, अमरजीत सिंह रहे।

बेहड़ के बेटे पर हुए जानलेवा हमला मामले में अन्य विधायक और नेता भी उनके साथ आ गए हैं। इस मामले में महाबैठक का आयोजन भी हुआ था। रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस को बहुत समय दे दिया गया है। अब लड़ाई करने का समय आ गया है। यहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके चलते अराजकता फैल रही है। बुधवार शाम तक खुलासा नहीं हुआ तो यह बड़ा आंदोलन होगा। उपनेता प्रतिपक्ष बुवन कापड़ी का कहना है कि जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एक पूर्व कैबिनेट और वर्तमान विधायक के बेटे पर हमले की घटना है। जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक कितना सुरक्षित होगा।

जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जब सत्ता नहीं सुनती तो जनता को सड़क पर आना पड़ता है। बैठक में मिले आश्वासन के बाद समय दिया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। हमारे पास कई विकल्प हैं। पुलिस-प्रशासन हमें कमजोर न समझे। सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि तिलकराज बेहड़ हर व्यक्ति की लड़ाई लड़ते हैं। आज उनके बेटे पर हमला हुआ है। यह हमारी लड़ाई है। अगर बुधवार शाम तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment