उत्तराखंड

देहरादून के विकास नगर में घर में घुसा बेकाबू ट्रक एक महिला घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 16, 2025 09:43 1 views 0 Comments
देहरादून के विकास नगर में घर में घुसा बेकाबू ट्रक एक महिला घायल

विकासनगर के शेरपुर गांव में एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। जिससे घर में सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मौके पर पहुं...

विकासनगर के शेरपुर गांव में एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। जिससे घर में सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है कि सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में देर रात यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह ट्रक देहरादून से उपखनिज सामग्री छोड़कर वापस विकासनगर की ओर आ रहा था।

तभी अचानक ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक घर की चारदीवारी तोड़ता हुआ घर में जा घुसा, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में घर में सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

साथ ही घर में मौजूद तीन अन्य लोगों को भी स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकाला। जबकि इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment