उत्तराखंड

देहरादून में देर रात बेकाबू कार ने कई को रौंदा, भाजयुमो महामंत्री की मौत, एक की हालत गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 12, 2025 00:37 1 views 0 Comments
देहरादून में देर रात बेकाबू कार ने कई को रौंदा, भाजयुमो महामंत्री की मौत, एक की हालत गंभीर

देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक के पास एक बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में भारतीय जनता युवा म...

देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक के पास एक बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई। हादसे में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई है। पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि सेंट ज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने बताया कि कार चालक ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी जिन्हें स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कार बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है। खराबी आने के कारण इसे सेंट ज्यूड चौक के पास वसीम की वर्कशॉप में रखा था।

वाहन की मरम्मत का काम करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की टेस्टिंग के लिए इसे वर्कशॉप से बाहर निकाला। वर्कशॉप वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े और चल रहे कुछ लोगाें को रौंद दिया। हादसे में केशव विहार चंद्रबनी निवासी जितेंद्र बिष्ट की मृत्यु हो गई। बिष्ट डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। वहीं, चंद्रबनी निवासी रितिक राजपूत भी घायल हैं जिनका वेलवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। रितिक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment