कर्णप्रयाग के गौचर में रानो मोटर पुल से अलकनंदा नदी में कूदी बुजुर्ग महिला, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 24, 2025 11:40
•
1 views
•
0 Comments
चमोली के गौचर में गुरुवार को रानो मोटर पुल से एक बुजुर्ग महिला अलकनंदा नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग महिला को कूदने से रोकने का प्रयास किय...
चमोली के गौचर में गुरुवार को रानो मोटर पुल से एक बुजुर्ग महिला अलकनंदा नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग महिला को कूदने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे महिला ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ महिला को ढूंढने में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति सही नही थी। वह घर से कई बार बिन बताए चली जाती थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!