उत्तराखंड के मुनस्यारी के अमितेज को आईएएस कैडर मिलने से सीमांत में खुशी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 11, 2025 16:13
•
1 views
•
0 Comments
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के दरकोट निवासी अमितेज पांगती को सिविल सर्विस परीक्षा में आईएएस का कैडर मिला है। अमितेज 33 वर्षों के लंबे अंतराल के...
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के दरकोट निवासी अमितेज पांगती को सिविल सर्विस परीक्षा में आईएएस का कैडर मिला है। अमितेज 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मुनस्यारी ब्लॉक से आईएएस अफसर बनने वाले युवा हैं।अमितेज का परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है। उनके पिता तेज बहादुर सिंह पांगती भारतीय सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पूर्व अमितेज ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अनारक्षित वर्ग से आईपीएस कैडर प्राप्त किया था और आईएफएस कैडर में भारतीय वन सेवा में देश में 17वां स्थान प्राप्त किया था। इस बार अमितेज को आईएएस का कैडर मिला है। अमितेज 24वें बैच के आईएएस अफसर बनेंगे।
मुनस्यारी के तेजम निवासी शमशेर सिंह रावत ने वर्ष 1992 में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस कैडर हासिल किया था। 33 वर्षों के बाद सीमांत की झोली में आईएएस पद आया है। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि अमितेज की इस सफलता से सीमांत में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने पर अमितेज का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, बांसबगड़ पुस्तकालय के अध्यक्ष नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश, पूर्व प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल, पूर्व प्रधान दीपक जोशी, दरकोट के ग्राम प्रधान मनोहर सिंह पांगती आदि ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!