उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नौगांव-पुरोला मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 27, 2026 12:51 3 views 0 Comments
उत्तरकाशी के नौगांव-पुरोला मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

नौगांव पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में केवल चा...

नौगांव पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में केवल चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौगांव चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी, जो कि ग्राम मंजियाली के पास द्वारीसेरी नामे तोक में अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में मृतक कार सवार की पहचान विशन सिंह(30) पुत्र सुंदर निवासी गढ़ डाबरा तहसील बड़कोट के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भिजवाया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment