उत्तरकाशी के नौगांव-पुरोला मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 27, 2026 12:51
•
2 views
•
0 Comments
नौगांव पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में केवल चा...
नौगांव पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में केवल चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौगांव चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी, जो कि ग्राम मंजियाली के पास द्वारीसेरी नामे तोक में अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में मृतक कार सवार की पहचान विशन सिंह(30) पुत्र सुंदर निवासी गढ़ डाबरा तहसील बड़कोट के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भिजवाया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!