रुद्रप्रयाग में तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 06, 2026 11:42
•
1 views
•
0 Comments
बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रुद्रप्रयाग में शिव मूर्ति डूब गई। यहां खतरे के निशान के आसपास नदी का जलस्तर पहुंच गया है। वहीं...
बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रुद्रप्रयाग में शिव मूर्ति डूब गई। यहां खतरे के निशान के आसपास नदी का जलस्तर पहुंच गया है। वहीं श्रीनगर में घाट तक पानी पहुंच गया। चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर सोमवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई दिया। सुबह कुछ ही घंटों में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से श्रीनगर स्थित अलकेश्वर घाट की निचली सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर में कमी आने से राहत मिली। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी अभी चेतावनी और खतरे के स्तर से नीचे बह रही है।
किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सोमवार सुबह श्रीनगर के आंचल डेयरी, कीर्तिनगर और मलेथा क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गई। इसके बाद जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक यह 533.20 मीटर दर्ज किया गया।सिंचाई विभाग की अपर सहायक अभियंता अंकिता राणा ने बताया कि अलकनंदा नदी का चेतावनी स्तर 535 मीटर तथा खतरे का निशान 536 मीटर निर्धारित है। इसके बाद जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक यह 533.20 मीटर दर्ज किया गया।सिंचाई विभाग की अपर सहायक अभियंता अंकिता राणा ने बताया कि अलकनंदा नदी का चेतावनी स्तर 535 मीटर तथा खतरे का निशान 536 मीटर निर्धारित है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!