उत्तराखंड

हल्द्वानी में नाबालिग की हत्या के बाद शव को कट्टे में भर जमीन में गाड़ा, बारिश की वजह से हो पाया खुलासा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 05, 2025 08:48 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में नाबालिग की हत्या के बाद शव को कट्टे में भर जमीन में गाड़ा, बारिश की वजह से हो पाया खुलासा

हल्द्वानी में गौलापार के खेड़ा गांव में एक नाबालिग की हत्या के बाद उसके शव को कट्टे के अंदर डालने के बाद जमीन में गाड़ दिया गया। सूचना मिलने पर काठगो...

हल्द्वानी में गौलापार के खेड़ा गांव में एक नाबालिग की हत्या के बाद उसके शव को कट्टे के अंदर डालने के बाद जमीन में गाड़ दिया गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की तैयारी की जा रही है। गांव के ही एक नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक पर नाबालिग की हत्या करने का शक घुम रहा है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

गौलापार के खेड़ा निवासी 11 साल के अमित मौर्य के लापता होने की सूचना पर पुलिस व ग्रामीण तलाश में जुटे थे। अमित के पिता खेड़ा गांव में एक पुराने जमींदार के वहां बटाईंदारी के खेतों में बंटाईदारी का काम करते हैं। बरसात की वजह से एक घर के पीछे मिट्टी बही तो खुदाई में अंदर से एक कट्टा मिल गया। पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट ने बताया कि कट्टे को खोलने में सभी लोगों के होश उड़ गए। अंदर अमित की लाश पड़ी हुई थी।

यानी साफ था कि हत्या के बाद शव को गायब कर सबूत मिटाने की भी पूरी प्लानिंग की गई थी। भारी बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे। दूसरी तरफ अभी तक हुई पूछताछ के आधार पर एक नशेड़ी युवक पर शक गहरा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके स्वजन को उठा लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment