उत्तराखंड

रुद्रपुर के काशीपुर–किच्छा हाईवे पर बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे चार घंटे तक रहा जाम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 21, 2026 02:35 2 views 0 Comments
रुद्रपुर के काशीपुर–किच्छा हाईवे पर बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे चार घंटे तक रहा जाम

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर काशीपुर-किच्छा हाईवे स्थित तेल मिल चौकी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा...

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर काशीपुर-किच्छा हाईवे स्थित तेल मिल चौकी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह, सीओ अनिल जोशी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीण दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा के इंतजाम की मांग पर अड़े रहे।करीब चार घंटे तक हाईवे पर हंगामा और जाम की स्थिति बनी रही। बाद में अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा जाम खुलवाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment