उत्तराखंड

उत्तराखंड मानसून सत्र में दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन के अंदर विपक्ष ने लगाए बिस्तर, दिया धरना

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2025 00:46 1 views 0 Comments
उत्तराखंड मानसून सत्र में दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन के अंदर विपक्ष ने लगाए बिस्तर, दिया धरना

दिनभर भारी विरोध के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से लेकर सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर बैठे...

दिनभर भारी विरोध के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से लेकर सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर बैठे नजर आए। शाम को पहले विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता विफल हुई। इसके बाद सीएम धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा। रात भर सभी विपक्षी विधायक सदन के भीतर कंबल ओढ़कर बैठे रहे।

Advertisement

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने रात को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते के सदन के भीतर की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि सदन में तोड़फोड़ का आरोप कोरी अफवाह है। भाजपा सरकार मुद्दे को डाइवर्ट कर रही है, यहां सब ठीक है। वहीं, देर रात खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी फेसबुक पर सदन के भीतर का एक वीडियो शेयर किया। उसमें विपक्ष के विधायक सदन में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।  

गैरसैंण विधानसभा से यह रात की तस्वीरें आई हैं। कांग्रेस विधायकों ने अपने बिस्तर सोने के लिए लगा लिया है, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार विपक्ष का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला है।नैनीताल प्रकरण में शामिल अधिकारियों पर एक्शन की मांग कर रहा है विपक्ष। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से धरना समाप्त करने और विधायक आवास पर लौटने की अपील की।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment