हल्द्वानी में प्रशासन की छापेमारी, फायर एनओसी नहीं मिलने पर पांच कोचिंग संस्थान सील
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 28, 2026 04:55
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के शहर में कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र...
हल्द्वानी के शहर में कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (Fire NOC) की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक फायर एनओसी उपलब्ध नहीं मिलने पर प्रशासन ने पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया।
प्रशासन की कार्रवाई के तहत विज़न फ्यूचर (मुखानी), कुमाऊँ डिफेंस (मुखानी), पाई स्क्वायर (मुखानी), विज़न फ्यूचर (पंचक्की रोड) तथा कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस अकादमी (लालडांट) को फायर एनओसी प्रस्तुत न करने के कारण सील किया गया।
वहीं, जांच के दौरान Unacademy, लोहारियासाल में फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध पाया गया, जिसके चलते उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में यह स्पष्ट है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जाएगा या आवश्यक फायर एनओसी उपलब्ध नहीं होगी, उनके खिलाफ आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!