टिहरी में नरेंद्रनगर मार्ग पर एक्टिवा खाई में गिरी, मां-बेटी और दो बच्चे थे सवार, एक महिला की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 20, 2025 13:25
•
1 views
•
0 Comments
टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वाहन पर दो महिलाएं और दो ब...
टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना करीब ढाई बजे की है। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली घनसाली को नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पा देवी(50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, बेटा(04)व बेटी(06) को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अंजू व पुष्पा देवी दोनों मां बेटी थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!