उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों में अब बाहर की दवाई लिखी तो होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री सख्त की चेतावनी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 14, 2026 10:23
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का दौर...
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। दौरे के दौरान मंत्री ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, सभी फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी में आधुनिक मशीन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की स्थिति पर चर्चा की।
मंत्री ने साफ कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखना पूरी तरह बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाई लिख रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि बेहतर सुविधाएं होने के बावजूद लोग सरकारी अस्पतालों के बजाय निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। उनका कहना था कि सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारना बेहद जरूरी है,ताकि जनता का भरोसा बढ़ सके। स्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल को एक मॉडल अस्पताल बनाने की बात कही। उन्होंने पार्किंग, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहुंचाई जाएगी। इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अच्छे डॉक्टरों को रोस्टर के तहत अलग-अलग जगहों पर भेजने की योजना पर भी चर्चा हुई, ताकि हर क्षेत्र में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!