उत्तराखंड

केदारनाथ मार्ग पर हादसा, शॉर्टकट से उतरते समय दिल्ली-यूपी के दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 10, 2026 16:12 1 views 0 Comments
केदारनाथ मार्ग पर हादसा, शॉर्टकट से उतरते समय दिल्ली-यूपी के दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पोल संख्या 337-340 के बीच शॉर्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय दो श्रद्धालुओं का पैर फिसल गया और वे गह...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पोल संख्या 337-340 के बीच शॉर्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय दो श्रद्धालुओं का पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर 1:23 बजे हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस और सेक्टर अधिकारी को मौके पर रवाना किया गया।

एसडीआरएफ ने घायल मोहित (27) निवासी गोकुलपुरी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली को खाई से निकालकर छोटी लिनचोली स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट पहुंचाया। जांच में पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया। वाईएमएफ और आपदा मित्रों ने दूसरे युवक प्रियांशु शुक्ला (27) निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश को रेस्क्यू कर भीमबली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को वैधानिक कार्रवाई के लिए गौरीकुंड होते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं परिवार को सूचना दे दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment