उत्तराखंड

महिला पर दो खूंखार रॉटविलर ने किया हमला, घर पर ही कुत्तों ने नोचा, 200 टांके आए, दो हड्डियां टूटीं

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 06, 2025 18:04 1 views 0 Comments
महिला पर दो खूंखार रॉटविलर ने किया हमला, घर पर ही कुत्तों ने नोचा, 200 टांके आए, दो हड्डियां टूटीं

देहरादून के राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी को रविवार सुबह करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लि...

देहरादून के राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी को रविवार सुबह करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लिया। उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कौशल्या देवी के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रॉटविलर नस्ल को पालना प्रतिबंधित है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कौशल्या देवी के बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि उनकी माता रोजाना पास के अर्द्धनादेश्वर मंदिर में जाती हैं। रविवार को भी वह सुबह चार बजे घर से निकली थीं। पास में ही मोहम्मद जैद का घर है। जैद ने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। जैसे ही उनकी माता जैद के घर के सामने से गुजरीं तभी कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया। दोनों कुत्तों ने उनकी माता को बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया। आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया।

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कौशल्या देवी ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment