उत्तराखंड

चमोली में भापकुंड के पास सड़क पर आ गिरा पूरा 'पहाड़', चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे 10 मीटर तक ध्वस्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 21, 2025 16:01 1 views 0 Comments
चमोली में भापकुंड के पास सड़क पर आ गिरा पूरा 'पहाड़', चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे 10 मीटर तक ध्वस्त

चमोली में मलारी हाईवे पर भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यहां 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ती है। ह...

चमोली में मलारी हाईवे पर भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यहां 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ती है। हाईवे बंद होने से सेना के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही ठप हो गई है।

Advertisement

सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया। ऐसे में जहां सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण नीती घाटी में प्रचार के लिए पहुंचे लोगों के वाहन भी सड़क के दूसरी तरफ फंस गए हैं।

बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो यहां हाईवे को जल्द सुचारु करना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती बना रहेगा। वहीं ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यदायी संस्था को हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द हाईवे को खोल दिया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment