ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे में सौड़पाणी के पास हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रहे वाहन में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 08, 2025 12:36
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। इस दौरान वाहन में लदा सारा माल जलकर नष्ट हो गया। वाहन हरिद्वार...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। इस दौरान वाहन में लदा सारा माल जलकर नष्ट हो गया। वाहन हरिद्वार से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था।
बछेलिखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि यह लोडर वाहन स्थानीय दुकानदारों के लिए पत्ते, गिलास, दौने, फिनाइल, जलजीरा जैसी वस्तुओं की डेली सर्विस करता था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने जब लोडर के पीछे से धुआं और आग निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत वाहन चालक को सूचना दी।
चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का सारा सामान जल चुका था। चालक दीपक (निवासी रुड़की) को इस घटना में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!