नैनीताल

नैनीताल के ज्योलीकोट में सड़क हादसे में छह पर्यटकों की गाड़ी खाई में जा गिरी, दो की हालत गंभीर, SDRF ने सभी को किया रेस्क्यू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 23, 2026 14:28 246 views 0 Comments
नैनीताल के ज्योलीकोट में सड़क हादसे में छह पर्यटकों की गाड़ी खाई में जा गिरी, दो की हालत गंभीर, SDRF ने सभी को किया रेस्क्यू

नैनीताल की वादियों में घूमने आए लखनऊ के छह पर्यटकों की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब वापसी में उनकी टवेरा ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर एक से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही पर्यटकों की चीख-पुकार निकल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। अन्य पर्यटकों को भी मामूली चोटें आई हैं। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के लिए वापसी का सफर हादसे के कारण खौफनाक याद बन गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment