कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 24, 2026 11:19
•
22 views
•
0 Comments
वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। बाबा नीब करौरी के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों के दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जारी यातायात योजना के तहत पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर वाहनों का संचालन करा रहे हैं।
पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल-भवाली अंजना नेगी ने जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं, सेनेटोरियम, भवाली तिराहे और भीमताल स्थित विकास भवन से शटल सेवा का संचालन जारी है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने, शटल सेवा का लाभ लेने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!