रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 22, 2026 13:42
•
14 views
•
0 Comments
कॉबैट सिटी रामनगर के देहात इलाके मे आज सुबह जिला प्रशासन ने दो अवैध मजारों को धामी सरकार ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने यहॉँ दो हफ्ते पहले नोटिस चस्पा किए थे। एडीएम विवेक राय ने बताया कि एसडीएम गोपाल चौहान के नेतृत्व मे प्रशासनिक टीम ने दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र कि अवैध धार्मिक सारंचनाओं का सर्वे किया था और वहां नोटिस दिए थे, नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद आज दो सरंचनाओं को अवैध मानते हुए उन्हें हटा दिया है।
श्री राय ने बताया कि साँवलदे और बसई की 2 अवैध मजारों को हटाया गया है। उल्लेखनीय है कि धामी सरकार ने पिछले कुछ माहौ से सरकारी भूमि पर इसतरह से बनी 602 अवैध मजारों को ध्वस्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्पष्ट रूप से कह चुके है कि राज्य मे नीली हरी चादर डाल कर सरकारी जमीनों को कब्ज़ा करने का खेल नहीं चलने दिया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!