उत्तराखंड

ऋषिकेश के भागीरथी धाम के पास गंगा स्नान के दौरान तेज धारा में बहा किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 30, 2025 16:00 1 views 0 Comments
ऋषिकेश के भागीरथी धाम के पास गंगा स्नान के दौरान तेज धारा में बहा किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मझूला अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर तेज धारा में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना...

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मझूला अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर तेज धारा में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कहीं कुछ पता नहीं चला। 

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भागीरथी धाम के निकट गंगा तट पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। नदी की गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण किशोर नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गया।

रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर की ओर से गहराई में जाकर काफी तलाश किया, लेकिन अभी किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान शुक्रवार को भी चलाया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment