उत्तराखंड

उत्तराखंड में रविवार शाम तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना, सोमवार से पहाड़ों में भारी बारिश और तेज हवाएं का अलर्ट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 10, 2026 02:30 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में रविवार शाम तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना, सोमवार से पहाड़ों में भारी बारिश और तेज हवाएं का अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही पारा भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है, जिससे फिलहा...

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही पारा भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत है। हालांकि, रविवार शाम तक एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे सोमवार से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। मंगलवार और बुधवार को पहाड़ों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली रही। आंशिक बादल मंडराने और हल्की हवाएं चलने से तापमान भी सामान्य से कम बना रहा। बीते दिनों हुई वर्षा-बर्फबारी के कारण प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से कम बना हुआ है। मई के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का अहसास नहीं है। अभी कुछ और दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अत्यंत कम रहा।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 12 और 13 मई को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment