उत्तराखंड

रुड़की में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत और दूसरा घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 25, 2025 09:02 1 views 0 Comments
रुड़की में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत और दूसरा घायल

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतन...

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर (38) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है।

जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर पनियाला गांव के पास हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अकबर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने अकबर के शव को कब्जे में लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment