उत्तराखंड

देहरादून में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, नाबालिक से जंगल में गैंगरेप तीन आरोपी दबोचे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 15, 2026 12:41 1 views 0 Comments
देहरादून में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, नाबालिक से जंगल में गैंगरेप तीन आरोपी दबोचे

देहरादून में एक 14 वर्षीय लड़की संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है जिनमें से दो नाबालिग हैं। मामला शहर...

देहरादून में एक 14 वर्षीय लड़की संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है जिनमें से दो नाबालिग हैं। मामला शहर के हरिद्वार बाईपास के पास एक जंगल वाले इलाके का है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गुरुवार को बच्ची को धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर पर रेप को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोपी का नाम दर्ज है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोपी का नाम दर्ज है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रफी उर्फ सोनू (19) ने दो नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर 12 मार्च की शाम को लड़की को बहला फुसलाकर और उसे हरिद्वार बाईपास के पास एक जंगल में ले गए। वहां उन्होंने कथित तौर पर लड़की को कोई नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि गैंगरेप को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को ऑटो-रिक्शा में उसके घर भेज दिया। बच्ची जैसे ही घर पहुंची तो उसे चक्कर आया और वह बेहोश कर गिर पड़ी। जब पीड़िता की मां ने उससे पूछताछ की, तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रफी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों नाबालिग आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उनमें से एक पहले लड़की के घर में किराएदार के तौर पर रह चुका था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment