उत्तराखंड

उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 03, 2026 16:12 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया

उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की मांगों पर शनिवार को राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। प्रद...

उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की मांगों पर शनिवार को राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें मानदेय वृद्धि और अन्य लंबित मुद्दों पर सहमति बन गई है। सीएम धामी के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी। अध्यक्ष रेखा नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर चर्चा करते हुए 140 प्रतिदिन की मानदेय बढ़ोतरी पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

इसके अतिरिक्त, सचिव चंद्रेश यादव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की ओर से भी 150 प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर पहले ही भेजा जा चुका है। सरकार और विभाग ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी कर्मियों की सहमति के बिना उनके मानदेय से 300 रुपये की कोई भी कटौती नहीं की जाएगी। विभाग ने आश्वासन दिया है कि आंदोलन या धरने पर रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं काटा जाएगा। वार्ता के सफल और सकारात्मक परिणाम आने पर संगठन ने अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और शासन का आभार जताया।बैठक में चीफ कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत सिंह कडाकोटी, कार्मिक सचिव शैलेश बगौली, सचिव चंद्रेश यादव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशक बंशीलाल राणा, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी और नोडल अधिकारी (आंगनवाड़ी) नीतू फ्लोरा उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment