उत्तराखंड

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आया नया मोड़, अधिकारी द्वारा एक मतपत्र में टैंपरिंग का आरोप

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2025 13:00 1 views 0 Comments
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आया नया मोड़, अधिकारी द्वारा एक मतपत्र में टैंपरिंग का आरोप

जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के एक मतपत्र में एक अधिकारी की ओर से टैंपरिंग अथवा ओवर राइटिंग का आरोप लगा...

जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के एक मतपत्र में एक अधिकारी की ओर से टैंपरिंग अथवा ओवर राइटिंग का आरोप लगा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता, राज्य सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ताओं व अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों से वीडियो व सीसीटीवी देखने को कहा है।

Advertisement

वीडियो व सीसीटीवी गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में देखी जाएंगी। कोषागार के लॉकर में सुरक्षित रखी गई सीसीटीवी फुटेज व वीडियोग्राफी को दिखाने की व्यवस्था जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से की जाएगी।

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट की याचिका में सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज देखने दोनों पक्षों के याचिकाकर्ता की ओर से तीन- सरकार की ओर से तीन अधिवक्ता, निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता व अध्यक्ष पद की दोनों प्रत्याशी क्रमश: दीपा दर्मवाल व पुष्पा नेगी सहित नौ लोग शामिल होंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment