हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची महिला
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 13, 2025 09:01
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार के बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास एक चलती कार फोर्ड फिगो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार महिला घबरा गई। उसने आनन-फानन में...
हरिद्वार के बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास एक चलती कार फोर्ड फिगो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार महिला घबरा गई। उसने आनन-फानन में कार रोकी और जान बमुश्किल बचाई।
इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। मशक्कत कर आग बुझाई गई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि मंगलौर निवासी महिला का पतंजलि योगपीठ के पास मकान बन रहा है। उसी की देखरेख के लिए महिला अपनी कर से बहादराबाद आ रही थी। पतंजलि योगपीठ के पास पहुंचने पर अचानक आग लग गई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!