कलियर से अपहृत एक नाबालिग बच्ची को बेंगलुरु से किया बरामद, पुलिस ने आरोपी महिला राबिया को किया गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 19, 2026 07:59
•
1 views
•
0 Comments
रुड़की के कलियर से 10 अप्रैल को एक महिला की नाबालिग बच्ची को एक महिला अपने साथ अपहरण करके ले गयी थी। इस मामले में पुलिस ने राबिया निवासी मुस्लिम नगर...
रुड़की के कलियर से 10 अप्रैल को एक महिला की नाबालिग बच्ची को एक महिला अपने साथ अपहरण करके ले गयी थी। इस मामले में पुलिस ने राबिया निवासी मुस्लिम नगर बक्शी थाना जानकीपुरम लखनऊ पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित महिला कुछ दिन पहले ही लखनऊ से कलियर में रहने के लिए आई थी। महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बेंगलुरु से आरोपित महिला को गिरफ्तार कर नाबालिक बच्ची को बरामद किया है।
एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उसे दिल्ली ले गयी। यहां से उसे अलग अलग जगह पर ले गयी। पूछताछ में बताया कि बच्ची से भीख मंगाई गई। आरोपित महिला बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसपी देहात में बताया कि बात की जानकारी जुटा जा रही है कि वह बच्ची को बेचना चाह रही थी या उसका गलत इस्तेमाल करना था।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!