हरिद्वार के श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, पांच घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 29, 2026 04:57
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की...
हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में शामिल लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद, फहीम (35) पुत्र अमानत हादसे में घायल सोहने लाल (25) पुत्र राम रईस, निवासी ग्राम रीठ मानसिंह, हरदोई, शराफत (42) पुत्र सरमद, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद, शबाना (35) पत्नी शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद, अनु (18) पुत्र मेहंदी हसन, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद, समीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर बताया गया है कि मृतक अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!