उत्तराखंड

रामनगर के कालाढूंगी रेंज में मृत मिला नर बाघ, सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 17, 2025 03:16 1 views 0 Comments
रामनगर के कालाढूंगी रेंज में मृत मिला नर बाघ, सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंंगी रेंज में वन निगम डिपो में मृत बाघ मिलने से वन विभाग में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मचारी ने बाघ के शव को कब्जे...

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंंगी रेंज में वन निगम डिपो में मृत बाघ मिलने से वन विभाग में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मचारी ने बाघ के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के गेस्ट हाउस ले आये। जहां दो डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमाटर्म कर विसरा जांच के लिए बरेली भेज दिया। मंगलवार दिन में चकलुवा बीट में कंपाटमेंट संख्या 2 सी निगम डिपो प्लाट संख्या 1 में कर्मचारियों ने मृत बाघ देखा तो सूचना वन विभाग काे दी।

Advertisement

सूचना पर रेंजर मुकेश जोशी मय स्टाफ पहुंचकर बाघ के शव को लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे। सूचना पर पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। नर बाघ की उम्र 6 से 7 वर्ष होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टी से बाघ की मौत कोई बीमारी से होना प्रतित हो रहा है। असल कारणों को पता बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। डॉ0 नीरज व डॉ0 राजीव ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद वनकर्मचारीयों द्धारा बाघ के शव काे जलाकर नष्ट कर दिया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment