हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्रिकेट मैच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा,नेता भी झांसे में, आयोजक हिरासत में
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 05, 2026 08:51
•
2 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयो...
हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच का आयोजक विकास ढाका ही इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड निकला।
आरोप है कि उसने पूर्व विधायक नारायण पाल सहित उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों के लोगों से क्रिकेट टीम और मैच में भागीदारी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित होने थे, लेकिन आयोजन से पहले ही ठगी की शिकायतें सामने आने लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!