युवती पर चोरी का आरोप लगा ज्वेलर ने बनाया बंधक, इसके बाद की ऐसी हरकत, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 23, 2025 10:48
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून ke बंजारावाला स्थित एक ज्वेलर्स के यहां काम करने वाली युवती ने ज्वेलर्स पर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उस पर चोरी का झूठा आर...
देहरादून ke बंजारावाला स्थित एक ज्वेलर्स के यहां काम करने वाली युवती ने ज्वेलर्स पर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है, जिसके बाद उसकी वीडियो बनाई और रिश्तेदारों को प्रसारित कर दी। उसकी जगह-जगह बदनामी हो गई है। पीड़ित ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित की खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को एक युवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। युवती ने अपना नाम नेहा बताया। उसने बताया कि वह एक ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ समय से काम कर रही थी। मंगलवार को अचानक पर गहने चोरी का आरोप लगाया गया। उससे रुपये भी लिए गए और उसकी वीडियो बनाई। यह वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजी गई, जिसके बाद उसे तमाम फोन आने शुरू हो गए। वीडियो में युवती कह रही है कि उसे अपना जीवन अंधकारमय नजर आ रहा है। उसके पास खुदकुशी के अलावा कोई चारा नहीं है।
दूसरी ओर सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि अभी युवती की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी ज्वेलर्स को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही पूरी कहानी सामने आ पाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!