उत्तराखंड

काशीपुर में शटरिंग गोदाम में लगी भीषण आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 30, 2025 03:29 1 views 0 Comments
काशीपुर में शटरिंग गोदाम में लगी भीषण आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

काशीपुर में एक शटरिंग गोदाम में आग लग गई, आग की लपटें बढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, धीरे-धीरे आग ने पूरी गोदाम को चपेट में ले लिया, दमकल व...

काशीपुर में एक शटरिंग गोदाम में आग लग गई, आग की लपटें बढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, धीरे-धीरे आग ने पूरी गोदाम को चपेट में ले लिया, दमकल विभाग की गाड़ियों के अलावा प्राइवेट फैक्ट्रियों से मंगाई गई आग बुझाने की गाड़ियों से आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के जसपुर रोड रजा कॉलोनी में आसिफ रजा के शटरिंग गोदाम में अचानक भीषण आग धधक उठी, शाम करीब सात बजे जैसे ही गोदाम के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया, इलाके में दहशत फैल गई, देखते ही देखते धुआं भयंकर आग की लपटों में तब्दील हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जो कथित रूप से ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियों से शुरू हुई और तेजी से गोदाम तक पहुंच गई, आग की विकरालता को देखते हुए दमकल विभाग के साथ-साथ आसपास की फैक्ट्रियों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी, करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, गोदाम मालिक आसिफ रजा के मुताबिक गोदाम में लाखों की सामान था जो कि जलकर राख हो गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकुमार सिंह के मुताबिक, कुल 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी, शुरुआत में क्रॉसिंग और ऊंचाई बाधाओं के चलते पहली गाड़ी की रवानगी में देर हुई, लेकिन बाद में आसपास की पेपर मिलों और औद्योगिक इकाइयों से गाड़ियों को मंगवाकर स्थिति को संभाला गया, फिलहाल प्रशासन अब नुकसान के आंकलन में जुटा है और जांच की जा रही है कि आग की शुरुआत कहां और कैसे हुई?

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment