उत्तराखंड

रुड़की के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, मौके पर ही दो युवकों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 15, 2026 00:33 1 views 0 Comments
रुड़की के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, मौके पर ही दो युवकों की मौत

रुड़की के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग ग्राम साबतवाली गांव के गेट के पास गुरुवार देर शाम एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की...

रुड़की के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग ग्राम साबतवाली गांव के गेट के पास गुरुवार देर शाम एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवक कस्बा झबरेड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) और रितिक (21) किसी काम से कस्बा झबरेड़ा में आए हुए थे। देर शाम काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस गांव बेहडेकी सैदाबाद जा रहे थे।

Advertisement

जब वह झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग ग्राम साबतवाली गेट के पास सामने से आए, तभी सामने से आ रहे टाटा 407 ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए तथा मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ को हटाकर दोनों युवकों के शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। दो युवकों की मौत के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment