अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में धौलछीना के पास भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक घायल है

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 31, 2026 12:08 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में धौलछीना के पास भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक घायल है

आज दिनांक 31/01/2026 को समय लगभग अपराह्न 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 KM सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास वाहन संख्या- DL3 CCZ 869...

आज दिनांक 31/01/2026 को समय लगभग अपराह्न 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 KM सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास वाहन संख्या- DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना  सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।
घायल और मृतकों के नाम/पते से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment