तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पर स्कूटी को मारी टक्कर, बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रहा था सवार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 02, 2025 11:20
•
1 views
•
0 Comments
गरमपानी में स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कार ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। टक्कर मारने...
गरमपानी में स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कार ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला चालक मय कार मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की स्कूटी सवार व्यक्ति व बच्चा बाल बाल बच गए। दोनों को मामूली चोट पहुंची। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दोनों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों बागेश्वर निवासी बाइक सवार दो युवकों को आज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
अब तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को गरमपानी स्थित विद्यालय से बच्चे को लेकर स्कूटी से लौट रहे ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी गणेश परिहार को लोहाली क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों हाईवे पर गिरकर चोटील हो गए। घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया।
आवाजाही कर रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर बैठाकर प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई पर जोर दिया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!