उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में घूम रहा सात गुलदारों का झुंड, लोगों में दहशत, घरों में दुबके ग्रामीण

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 25, 2026 05:23 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में घूम रहा सात गुलदारों का झुंड, लोगों में दहशत, घरों में दुबके ग्रामीण

पिथौरागढ़ के बलुवाकोट क्षेत्र के दो गांवों पंथागांव और रोझाड़ गांवों की सीमा पर सात गुलदारों का झुंड घूम रहा है। गुलदारों के झुंड में सात वयस्क गुलदा...

पिथौरागढ़ के बलुवाकोट क्षेत्र के दो गांवों पंथागांव और रोझाड़ गांवों की सीमा पर सात गुलदारों का झुंड घूम रहा है। गुलदारों के झुंड में सात वयस्क गुलदार और दो शावक हैं। गुलदारों के चलते ग्रामीणों का जंगल में चारा जुटाने के लिए जाना मुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों का अकेले खेतों में जाना तक बंद हो गया है।

पूर्व सरपंच चंचल सिंह ऐरी द्वारा इसकी सूचना वन रेंज कार्यालय अस्कोट को दिए जाने के बाद अस्कोट से वन दरोगा के नेतृत्व वन कर्मियों की टीम गांव पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त लगाने ओर गुलदारों को क्षेत्र से भगाने की मांग की है। मंगलवार सायं पहुंची वन विभाग की टीम गांव से लगे जंगल की सीमा पर गश्त कर रही है। पहली बार एक सात साथ गुलदारों के झुंड गांव की सीमा तक आने से सांझ ढलते ही ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment