उत्तराखंड

सहस्रधारा क्षेत्र में युवक युवती में मारपीट, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 14, 2025 01:54 1 views 0 Comments
सहस्रधारा क्षेत्र में युवक युवती में मारपीट, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया...

सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवती और तीन युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीनों युवक युवती से मारपीट करते दिख रहे थे। इसके लिए एसओ राजपुर को निर्देशित किया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्कूटरों के नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान की।

पौड़ी के झपड़ी श्रीकोट के रहने वाले प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को पकड़ लिया गया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जबकि, दोनों स्कूटरों को सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्टंट करने वाले पांच युवकों को पकड़ा है। युवक स्कूटर से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छानबीन करने पर यह वीडियो गत एक अप्रैल का सहस्रधारा रोड का पाया गया। सभी युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। इनके एक वाहन को भी सीज कर कर दिया गया है। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment